
महिंद्रा ला रही है XUV 700 का सस्ता वर्जन, वेटिंग पीरियड भी हो जाएगा कम
AajTak
Mahindra XUV 700 Cheaper Variant: इस वैरिएंट की कीमत करीब 80 हजार रुपये कम रह सकती है. कंपनी ने इसमें कुछ चिप और सेमी कंडक्टर का इस्तेमाल नहीं किया है. इस कारण इसमें फीचर भी कम रह सकते हैं.
चिप शॉर्टेज (Chip Shortage) से वाहन कंपनियों का बुरा हाल है. वाहन कंपनियां (Auto Companies) बाजार की मांग पूरा नहीं कर पा रही हैं, जिसके चलते कई मॉडलों के लिए वेटिंग पीरियड (Waiting Period) एक साल से अधिक हो गया है. महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने इसका अनोखा तोड़ निकाला है. कंपनी हाल ही में लांच एसयूवी XUV 700 का एक सस्ता वर्जन लांच करने की तैयारी में है. इस वर्जन में कुछ फीचर (Feature) नहीं होंगे, लेकिन इसके लिए ग्राहकों को वेट भी कम करना पड़ेगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












