
महाशिवरात्रि से एक दिन पहले मंदिर खोला तो पुजारी को दिखा हैरान कर देने वाला नजारा, बुलानी पड़ी पुलिस
AajTak
शिवरात्रि से एक दिन पहले समुद्र तट पर स्थित प्राचीन भीडभंजन भवानीश्वर महादेव मंदिर से शिवलिंग चोरी हो गया. पुलिस इस संदेह पर भी जांच कर रही है कि किसी ने शिवलिंग को समुद्र में तो नहीं फेंक दिया था, इसलिए समुद्र के अंदर भी तलाशी की जा रही है.
Shivling stolen in Dwarka: महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के एक मंदिर से पत्थर का शिवलिंग चोरी हो गया, जिसके बाद उसे बरामद करने और संदिग्धों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है.
यह घटना कल्याणपुर में अरब सागर के तट पर स्थित श्री भीडभंजन भवानीश्वर महादेव मंदिर में घटी, जो प्रसिद्ध तीर्थस्थल हरसिद्धि माताजी मंदिर के निकट है. प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी ने पाया कि शिवलिंग को उखाड़कर चोरी कर लिया गया है.
पुलिस इंस्पेक्टर आकाश बरसिया ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मंदिर में अन्य सभी वस्तुएं अपनी जगह पर बरकरार हैं, लेकिन शिवलिंग गायब है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई हैं. उसने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और तलाशी अभियान जारी है. जिस मंदिर में यह घटना हुई, वह सदियों पुराना है.
एसपी नीतीश कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की. समंदर के अंदर भी स्कूबा डाइविंग टीम से जांच करवाई जा रही है. पुलिस हर तथ्य को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है. लेकिन जल्द ही आरोपी तक पहुंचेंगे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








