
महाराष्ट्र: MVA सीट बंटवारे पर VBA प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने खोले कई राज, बताया आखिर कहां फंसा है पेच
AajTak
महा विकास अघाड़ी (MVA) के सीट बंटवारे पर वंचित बहुजन आघाडी ( VBA) प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने गुरुवार को खुलकर अपनी बातें रखी. कई जरूरी बातें शेयर की हैं. प्रकाश आंबेडकर ने बताया कि एमवीए के साथ सीट बटवारें को लेकर आखिरकार कहा पेच फंसा है.
महा विकास अघाड़ी (MVA) के सीट बंटवारे पर वंचित बहुजन आघाडी ( VBA) प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने गुरुवार को खुलकर अपनी बातें रखी. कई जरूरी बातें शेयर की हैं. प्रकाश आंबेडकर ने बताया कि एमवीए के साथ सीट बटवारें को लेकर आखिरकार कहा पेच फंसा है. उन्होंने कहा कि एमवीए के नेताओं ने वीबीए को चर्चा के लिए बुलाया, इसलिए हम कल बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में नतीजा निकला या नहीं निकला, इसके बारे में वो बताएंगे. हम इसपर कुछ नहीं कह सकते.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फंसी MVA! उद्धव- पवार और कांग्रेस में से कौन झुकेगा?
उन्होंने कहा कि हमने 27 सीटों की मांग नहीं की थी. हमने कुल 48 सीटों में से 27 सीटों पर पूरी तैयारी कर ली है. लेकिन बैठक में जाने पर पता चला कि उनका ही फैसला अबतक नहीं हुआ है. प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना का 10 से 15 सीटों पर तालमेल नहीं है. उन सीटों पर क्या वो फ्रेंडली चुनाव लड़ेंगे या फिर मिलकर लड़ेंगे, ये तय होने के बाद ही हम फैसला ले सकते हैं. उससे पहले हम फैसला नहीं ले सकते. 2019 में उन्होंने हमारा 8 सीटों का नुकसान किया था. पिछले चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी को मुस्लिम वोट मिले, लेकिन बाकी वंचित वोट नहीं ले पाए.
उन्होंने कहा कि आज ऐसी परिस्थिति है की 48 सीटों में से 46 सीटों पर हमें 2 लाख से ज्यादा वोट मिल सकते हैं. उम्मीदवार देने पर और भी बढ़ सकते हैं. इसलिए हमें कोई चिंता नहीं है. जिन्हें चिंता है वो चिंता करते बैठें. हमें यकीन है कि हम अकेले बीजेपी को टक्कर दे सकते हैं.
VBA प्रमुख ने कहा कि हम साथ नहीं जाएंगे, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. दिक्क़त उनकी है. उनकी 15 सीटों पर फसा हुआ पेंच जबतक नहीं सुलझता तबतक हम फैसला नहीं ले सकते. हम फॉर्म भरने के आखिरी तारीख तक रुकेंगे. हम कैंडिडेट पर नहीं चलते पार्टी कैडर पर चलते हैं. हम अकेले ठेकेदार नहीं बैठे निर्णय लेने के लिए. सभी को हिफाज़त के लिए निर्णय लेना होगा. वो सभी अपने पार्टी के ठेकेदार हैं.
उन्होंने कहा कि एमवीए के तीन दलों को एक साथ आना उनकी मज़बूरी है. लगता है साथ आएँगे. हम किसी एक के साथ जाएंगे ये अभी नहीं बता सकते. फिलहाल तीनो के साथ जाने का मन बना लिया है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







