
महाराष्ट्र LIVE: लाउडस्पीकर पर हंगामा, MNS कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के पास किया हनुमान चालीसा का पाठ
AajTak
राज ठाकरे ने उद्धव सरकार को 4 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने कहा था कि मनसे के कार्यकर्ता उन सभी स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, जहां लाउडस्पीकर से अजान की जाती है.
महाराष्ट्र में बुधवार को लाउड स्पीकर को लेकर घमासान तेज हो गया है. दरअसल, राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं ने मुंबई और इससे आसपास के इलाकों में कई जगहों पर मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया. नेरुल में मनसे के कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया. इतना ही नहीं यहां लाउड स्पीकर लगाकर जय श्री राम के नारे भी लगाए गए.
उधर, मुम्बई से सटे चारकोप में मनसे के कार्यकर्ताओं ने अजान के समय हनुमान चालीसा का पाठ किया. मनसे ने इसका वीडियो भी जारी किया है.
दरअसल, राज ठाकरे ने उद्धव सरकार को 4 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने कहा था कि मनसे के कार्यकर्ता उन सभी स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ होगा, जहां लाउडस्पीकर से अजान की जाती है. उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर एक सामाजिक मुद्दा है, ना कि धार्मिक. उन्होंने कहा कि हम देश की शांति भंग नहीं करना चाहते हैं. हम कोई दंगा नहीं चाहते, लेकिन अगर लाउडस्पीकर की बात पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम भी इस मुद्दे पर अडिग रहेंगे.
पुलिस ने चारकोप के वीडियो पर सवाल उठाए
मनसे की ओर से जो वीडियो जारी किया गया है उसमें देखा जा सकता है कि काफी दूर मस्जिद में अजान हो रही है और किसी इमारत की छत पर से हनुमान चालीसा बजाते हुए वीडियो बनाया गया है, साथ ही मनसे के झंडे को भी दिखाया जा रहा है. हालांकि जोन 11 के डीसीपी विशाल ठाकुर के मुताबिक, हर मस्जिद के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनका दावा है कि किसी भी मस्जिद में लाउड स्पीकर से अजान नही हुई है, ये वीडियो कब का है इसकी जांच की जाएगी, हो सकता है ये वीडियो पुराना हो.
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा राज ठाकरे के अल्टीमेटम को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को बढ़ा दिया है. इतना ही नहीं राज ठाकरे के आवास के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












