
महाराष्ट्र: सियासी तूफान के बीच नाना पटोले बोले- अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, CM पद का चेहरा बनने के लिए तैयार
AajTak
पंजाब-राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक हलचल मची है और अब महाराष्ट्र की सियासत भी उफान पर है. तमाम हलचल के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बड़ा बयान दिया है.
देश के अलग-अलग राज्यों में अचानक से ही राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं. पंजाब-राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक हलचल मची है और अब महाराष्ट्र की सियासत भी उफान पर है. तमाम हलचल के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बड़ा बयान दिया है. नाना पटोले का कहना है कि कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अगर हाईकमान फैसला करता है, तो वह मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के लिए तैयार हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का ये बयान तब आया है, जब कांग्रेस पार्टी इस वक्त महाराष्ट्र की सरकार में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ साझेदार है. सरकार के कार्यकाल के बीच में ही कांग्रेस ने अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति का ऐलान कर दिया है.एनसीपी ने भी दिया था ऐसा ही बयान भविष्य को लेकर सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी कांग्रेस यानी एनसीपी ने भी बयान दिया है. रविवार को एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार अपने पूरे कार्यकाल में चलेगी, हालांकि अभी ये तय नहीं है कि क्या अगला विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव तीनों पार्टियां साथ में लड़ेंगी या नहीं. पिछले कुछ दिनों से जारी है गठबंधन में हलचल... गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सियासत में पिछले कुछ दिनों से ही हलचल जारी है. राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वन-टू-वन मीटिंग की, उसके बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी शिवसेना को उसका वादा याद दिलाया, साथ ही लंबी साझेदारी के ऑफर के संकेत दिए. हालांकि, उसके बाद शरद पवार की एक मीटिंग राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी हुई. शरद पवार इससे पहले देवेंद्र फडणवीस के साथ मीटिंग कर चुके हैं. इन सभी सियासी हलचलों ने महाराष्ट्र की राजनीति का पारा बढ़ा दिया है. ऐसे में हर किसी की नज़रें इस बात पर हैं कि अगले विधानसभा चुनाव आने तक राज्य में समीकरण किस तरह बैठते हैं.
दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







