
महाराष्ट्र संकट के बीच क्या उद्धव ने की थी फडणवीस के साथ डील करने की कोशिश?
AajTak
जब उद्धव ठाकरे को यह अहसास हो गया कि अब उनकी कुर्सी बचना मुश्किल है तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से तक बात करने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया.
महाराष्ट्र की राजनीतिक उथल-पुथल अब थम चुकी है. उद्धव ठाकरे के कुर्सी से हटने के बाद एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं. लेकिन पुरानी सियासी उठापटक के किस्से अब तक सामने आ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक जब उद्धव ठाकरे को यह अहसास हो गया कि अब उनकी कुर्सी बचना मुश्किल है तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से तक बात करने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया.
सूत्रों के मुताबिक 21 जून 2022 को जब यह स्पष्ट हो गया कि एकनाथ शिंदे लगभग 26 एमएल के साथ मुंबई से सूरत के लिए रवाना हो चुके हैं, तब शिवसेना प्रमुख और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हरकत में आए. पहले उन्होंने बचे हुए विधायकों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की, लेकिन जब सूरत से विधायकों को गुवाहाटी भेजा गया और उद्धव खेमे के और विधायक गुवाहाटी के लिए रवाना होने लगे तो उद्धव घबरा गए.
उद्धव ने अपने एक करीबी और पूर्व कैबिनेट मंत्री के जरिए देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया. सूत्रों की मानें तो उन्होंने खुद फडणवीस से बात की. उद्धव को जब अहसास हुआ कि अब वो विधायकों को नहीं रोक पाएंगे और बड़ी टूट हो कर रहेगी तब उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को फोन किया था.
सूत्रों के मुताबिक उद्धव ने फडणवीस को प्रस्ताव दिया कि भाजपा को सीधे उद्धव से निपटना चाहिए, ताकि एकनाथ शिंदे को समर्थन देने के बजाय पूरी पार्टी उद्धव के साथ आ सके. फडणवीस ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि चीजें काफी दूर जा निकल चुकी हैं. पिछले एक साल में फडणवीस और उद्धव के बीच यह पहली आमने-सामने की बातचीत थी.
उद्धव को बीजेपी नेतृत्व ने अमित शाह या पीएम मोदी से बात करने की सलाह दी थी. इसके बाद उद्धव ने अमित शाह और पीएम मोदी को भी फोन किया, लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया. कहा जाता है ठीक इसी तरह 2019 में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उद्धव से बात करने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने किसी भी बात का जवाब नहीं दिया था. बीजेपी तय कर चुकी है कि उन्हें बिना उद्धव ठाकरे के शिवसेना चाहिए.
हाल ही में कुछ शिवसेना सांसदों ने उद्धव ठाकरे को खत लिखकर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की अपील की थी. उन सांसदों ने मध्यस्थता का प्रस्ताव भी रखा था. जब सांसदों ने उद्धव से मुलाकात की तो उन्होंने सांसदों को 3 विकल्प दिए थे. लेकिन सांसदों ने भाजपा के साथ जाने का फैसला किया.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







