
महाराष्ट्र: रिश्तेदार के घर गए दो भाइयों की रॉड से पिटाई कर हत्या, गांव में फैला तनाव
AajTak
महाराष्ट्र के बीड में रिश्तेदार के घर गए दो भाइयों की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद से गांव में तनाव फैल गया. पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि मृतक दोनों भाइयों का भी आपराधिक इतिहास रहा हैं और उस गांव में उसके रिश्तेदारों से निजी रंजिश भी थी. पुलिस आरोपियों को हिरासत में उनसे पूछताछ कर रही है.
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक विवाद को लेकर हुए हमले में दो भाइयों की हत्या कर दी गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. हत्या की ये वारदात गुरुवार रात आष्टी तहसील के वाहिरा गांव में हुई. पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है.
रिश्तेदार के घर गए दो भाइयों की हत्या
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हातोलन गांव के रहने वाले अजय भोसले और उनके भाई भरत और कृष्णा गुरुवार दोपहर वाहिरा गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे. रात के समय, उनके रिश्तेदारों समेत कुछ लोगों के समूह ने उन पर रॉड, डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया.
हमले में अजय और भरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए. कृष्णा को अहिल्यानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
आठ संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार, मृतक भाइयों का आपराधिक रिकॉर्ड था और उनके खिलाफ चोरी के मामले दर्ज थे. पुलिस ने बताया कि मृतकों और हमलावरों के बीच पुराना विवाद भी चल रहा था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








