
महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण... तारीख तय कर BJP ने एकनाथ शिंदे को क्या मैसेज दिया?
AajTak
दिल्ली और मुंबई के राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष का वीडियो पोस्ट एकनाथ शिंदे के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि वह मुंबई आएं और फडणवीस सरकार का हिस्सा बनने के लिए सहमत हों.
भाजपा ने ऐलान कर दिया है कि महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा. इसे एकनाथ शिंदे के लिए एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि उन्हें देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होना है या नहीं, इस बारे में अपना निर्णय जल्द लें. महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने X पर एक वीडियो पोस्ट में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह आजाद मैदान में होगा और पीएम मोदी इसमें शामिल होंगे.
बावनकुले ने कहा, 'इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण का इंतजार खत्म हुआ. हम जनता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं.' यह घोषणा तब हुई जब तीन महायुति नेताओं, कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद बातचीत रुक गई थी. एकनाथ शिंदे और भाजपा नेताओं के बीच तब से कोई बातचीत नहीं हुई है, जब वह दिल्ली से लौटने के बाद सतारा जिले में अपने पैतृक गांव चले गए थे. वह फिलहाल अपने गांव में ही हैं और बताया जा रहा है कि अस्वस्थ चल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: UP उपचुनाव से लेकर महाराष्ट्र विधानसभा, आखिर BJP ने कैसे पलटी बाजी? देखें
CM के बाद DCM बनने को लेकर असहज हैं शिंदे
दिल्ली और मुंबई के राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष का वीडियो पोस्ट एकनाथ शिंदे के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि वह मुंबई आएं और फडणवीस सरकार का हिस्सा बनने के लिए सहमत हों. सूत्रों की मानें तो दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के दौरान, एकनाथ शिंदे ने मुद्दा उठाया था कि ढाई साल महायुति सरकार के सीएम के रूप में कार्य करने के बाद वह डिप्टी सीएम बनकर नई सरकार में शामिल को लेकर सहज महसूस नहीं कर रहे हैं.
सूत्रों ने आगे बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिंदे को समझाने की कोशिश की कि देवेंद्र फडणवीस ने भी मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था, फिर भी जरूरत के मुताबिक उनके डिप्टी के तौर पर महायुति सरकार में शामिल हुए थे. यह फैसला फडणवीस ने खुद नहीं लिया था, बल्कि पार्टी ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था. भाजपा का आत्मविश्वास विधानसभा में उसके पास मौजूद संख्या बल पर आधारित है. बीजेपी के खुद के 132 विधायक हैं और उसे पांच निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है. इस तरह 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में उसे अपने दम पर बहुमत साबित करने के लिए सिर्फ 8 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. अजित पवार की पार्टी एनसीपी के 41 विधायकों के समर्थन के साथ यह आंकड़ा 178 तक पहुंचता है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






