
महाराष्ट्र में सरकारी बस में नशे में धुत ड्राइवर-कंडक्टर, सांसत में फंसी 37 यात्रियों की जान
AajTak
महाराष्ट्र में एक सरकारी बस में चालक और कंडक्टर के शराब के नशे में धुत पाए जाने से 37 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई. पंढरपुर से अकोट जा रही बस बीड़ जिले में पहुंची थी, जब यात्रियों को चालक की लापरवाही का संदेह हुआ. इसके बाद बस को रोका गया और पुलिस ने दोनों बसकर्मियों को हिरासत में लिया. दोनों की लापरवाही से यात्रियों की जान भी जा सकती थी.
महाराष्ट्र राज्य परिवहन विभाग (ST) की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है. पंढरपुर से अकोट जा रही एसटी बस के चालक और कंडक्टर शराब के नशे में धुत पाए गए. यह घटना बीड़ जिले की है. दोनों के नशे में धुत होने की वजह से बस में सवार 37 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी.
घटना शनिवार की है जब MH-14-6140 नंबर की यह बस अकोट डिपो से वारकरी यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी. बस चालक संतोष रहाटे और कंडक्टर संतोष झालटे ने ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी. रास्ते में जब बस बीड़ जिले की सीमा में पहुंची तो यात्रियों ने देखा कि चालक सही से बस नहीं चला पा रहा और कंडक्टर अपनी सीट पर ही लुढ़क रहा है.
आशंका होने पर यात्रियों ने बस रुकवाई और बीड़ परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचित किया. तुरंत हरकत में आई पुलिस और ST प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर चालक और कंडक्टर को हिरासत में लिया. शुरुआती पूछताछ में दोनों ने शराब पीने की बात स्वीकार की. उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी.
बस में सवार यात्रियों का कहना है कि बस कई बार डिवाइडर से टकराने से बची, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. यात्रियों ने इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब यात्रियों ने मांग की है कि ऐसी लापरवाही पर Zero Tolerance Policy अपनाई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए. राज्य परिवहन विभाग ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट अकोला डिविजन को भेजने का निर्णय लिया है और जांच शुरू कर दी गई है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







