
महाराष्ट्र: मुंबई के सनराइज अस्पताल में लगी आग, दो लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी
AajTak
मॉल में तीसरे मंजिल पर एक अस्पताल भी था जहां 70 से अधिक मरीज मौजूद थे. इनमें से ज्यादातर कोरोना मरीज थे. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से अस्पताल के अंदर से सभी मरीज़ों को निकाल कर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.
महाराष्ट्र के मुंबई में एक अस्पताल में बीती रात आग लग गई जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई. घटना भांडुप इलाके की है. यहां स्थित ड्रीम मॉल में भीषण आग लग गई. इस मॉल में तीसरे मंजिल पर एक अस्पताल भी था जहां 70 से अधिक मरीज मौजूद थे. इनमें से ज्यादातर कोरोना मरीज थे. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से अस्पताल के अंदर से सभी मरीज़ों को निकाल कर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 से अधिक गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग देर रात करीब 11.30 लगी थी, आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है साथ ही अस्पताल के अंदर भी सर्च किया जा रहा है कि कहीं और कोई मरीज़ अंदर फंसा तो नहीं है. घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि करीब 90 से 95 प्रतिशत मरीजों को बचा लिया गया है जबकि दो लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.
दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








