
महाराष्ट्र: नौकरी के लिए आशिक संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक महिला ने पति को उसकी नौकरी हड़पने के लिए मौत के घाट उतरवा दिया. इस साजिश में उसका प्रेमी और मां भी शामिल थी. महिला के प्रेमी ने पति की हत्या करने के बाद कोयला खदान के पास लाश फेंक दी.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक महिला ने पति को उसकी नौकरी हड़पने के लिए मौत के घाट उतरवा दिया. इस साजिश में उसका प्रेमी और मां भी शामिल थी. महिला के प्रेमी ने पति की हत्या करने के बाद कोयला खदान के पास लाश फेंक दी. अज्ञात लाश की पुलिस ने पहचान कर मामले की जांच शुरू कर दी. 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला और उसके प्रेमी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना चंद्रपुर के बल्लारपुर शहर की है. शहर के सास्ती रोड पर वर्धा नदी के किनारे पुलिस को अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली. पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 34 वर्षीय मारोती काकड़े के रूप में कर ली. मारोती वेस्टर्न कोल फ़ील्ड्स लिमिटेड की कोयला खदान में काम करता था. मृतक के शरीर पर घाव के निशान की वजह से पुलिस को शक हुआ कि ये कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या है. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस ने बताया कि मारोती की हत्या की प्लानिंग उसकी ही पत्नी ने की थी. पुलिस के अनुसार मृतक मारोती काकड़े की 25 वर्षीय पत्नी प्राजक्ता के अपनी ही बहन के देवर संजय टिकले के साथ अवैध संबंध थे. वह संजय के साथ बाकी का जीवन व्यतीत करना चाहती थी, इसलिए उसने अपने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












