
महाराष्ट्र: नागपुर में मराठी भाषा पर विवाद, MNS कार्यकर्ताओं ने यूनियन बैंक में किया हंगामा
AajTak
सड़क हादसे में योगेश बोपचे नाम के युवक की मौत हो गई थी. इसके बाद परिवार बीमा क्लेम के लिए बैंक पहुंचा. परिवार का आरोप है कि बैंक ने एफआईआर का हिंदी अनुवाद मांगा. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.
पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठी भाषा को लेकर जमकर विवाद हो रहा है. यह विवाद मुंबई से होता हुआ अब नागपुर तक पहुंच गया है. यहां बैंक खाते से जुड़े बीमा क्लेम के लिए हिंदी में अनुवाद किए गए एफआईआर की मांग के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने यूनियन बैंक में जमकर प्रदर्शन किया.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल यह पूरा मामला एफआईआर से जुड़ा है. एक सड़क हादसे में योगेश बोपचे नाम के युवक की मौत हो गई थी. इसके बाद परिवार बीमा क्लेम के लिए बैंक पहुंचा. परिवार का आरोप है कि बैंक ने एफआईआर का हिंदी अनुवाद मांगा. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. इसके बाद पीड़ित परिवार मनसे पार्टी के नेताओं के पास पहुंचा और मामला तूल पकड़ता चला गया. मनसे के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ बैंक पहुंचे और जमकर हंगामा किया.
यह भी पढ़ें: मराठी भाषा वाली लड़ाई अब 'पटक-पटक कर पीटने' पर आई, महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे के पीछे क्या कहानी?
बैंक ने क्या कहा?
यूनियन बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, बीमा कंपनी का मुख्यालय कोलकाता में है, इसलिए वहां के अधिकारी मराठी भाषा नहीं समझते. इसी वजह से क्लेम फॉर्म के साथ एफआईआर का हिंदी में अनुवाद भेजना जरूरी होता है. योगेश बोपचे के मामले में भी इसी वजह से हिंदी अनुवाद मांगा गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










