
‘महाराष्ट्र-दिल्ली में मात्र 41% हेल्थ वर्कर को मिली दूसरी डोज’, सबको कोरोना वैक्सीन देने की बात पर बोले हर्षवर्धन
AajTak
देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की मांग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को नाराजगी जताई. उन्होंने बयान जारी कर कहा कि ये राज्यों की खुद के स्तर पर की गई विफलता को छिपाने की कोशिश है.
देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की मांग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज बुधवार को नाराजगी जताई. उन्होंने बयान जारी कर कहा कि ये राज्यों की खुद के स्तर पर की गई विफलता को छिपाने की कोशिश है. साथ ही सवाल किया कि क्या उन्होंने कोरोना के पहले चरण के सभी लाभार्थियों तक वैक्सीन पहुंचा दी है. जानें और क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने... 'क्या पहले चरण का लक्ष्य पूरा' राज्यों की 18 वर्ष से ऊपर सभी को कोरोना वैक्सीन देने की मांग पर हर्षवर्धन ने सवाल किया कि जो राज्य ऐसी मांग कर रहे हैं, उनके बारे में क्या ये मान लिया जाना चाहिए कि उन्होंने अपने राज्य में हेल्थवर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बीच अच्छी खासी संख्या में कोरोना वैक्सीनेशन का काम कर लिया है. लेकिन आंकड़े असल में इससे अलग हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












