
महाराष्ट्र: तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बहनों को रौंदा, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक कार ने दो बच्चियों को कुचल दिया जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बहन की हालत गंभीर है. हादसा उस समय हुआ जब लुईस्वाड़ी इलाके की रहने वाली दो बहनें लक्ष्मी गोपाल काले और उसकी छोटी बहन गंगूबाई अपने घर के पास स्थित एक दुकान से खाने का सामान लेकर लौट रही थीं. हादसे में लक्ष्मी की मौत हो गई.
महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी तीन साल की छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. यह हादसा नौपाड़ा इलाके में हुआ जिसके बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब लुईस्वाड़ी इलाके की रहने वाली दो बहनें लक्ष्मी गोपाल काले (5) और उसकी छोटी बहन गंगूबाई (3) अपने घर के पास स्थित एक दुकान से खाने का सामान लेकर लौट रही थीं. इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और बिना रुके मौके से फरार हो गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंगूबाई गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाज़ुक लेकिन स्थिर बनी हुई है.
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक बच्ची की दादी ने इस घटना की शिकायत नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई, जिसके आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.
नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि कार की पहचान और चालक की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने कहा, 'हम जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं. यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है.'

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








