
महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ा तोहफा! गणपति उत्सव पर रेलवे चलाएगा 156 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
AajTak
गणपति उत्सव में सिर्फ दो महीने का वक्त बचा हुआ है. इस बीच स्टेशनों पर भी भीड़ बढ़ने की संभावनाएं बनी हुई हैं. ऐसे में मध्य रेल ने महाराष्ट्र की जनता को बड़ा तोहफा दिया है. रेलवे ने सितंबर में होने वाले गणपति उत्सव के मद्देनजर 156 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है.
महाराष्ट्र में गणपति उत्सव खूब धूमधाम से मनाया जाता है. उत्सव के दौरान दूर-दूर से श्रद्धालु मुंबई आते हैं. ज्यादातर लोगों के लिए मुंबई आने का सबसे आसान जरिया ट्रेनें होती हैं. ऐसे में इस दौरान ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है. इस बार के गणपति उत्सव में सिर्फ दो महीने का वक्त बचा हुआ है. स्टेशनों में बढ़ने वाली संभावित भीड़ देखते हुए मध्य रेलवे ने सितंबर में होने वाले गणपति उत्सव के मद्देनजर 156 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. इसकी बुकिंग आज यानी 27 जून से शुरू कर दी गई है.
ट्रेनों की लिस्ट
>गाड़ी संख्या 01171 मुंबई-सावंतवाड़ी रोड डेली स्पेशल 13 सितंबर से 2 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से रोजाना 00.20 बजे रवाना होगी और उसी दिन 14.20 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन 13 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रोजाना 15.10 बजे सावंतवाड़ी रोड से रवाना होगी और अगले दिन 04.35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी. ये ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशन पर रुकेगी.
>गाड़ी संख्या 01167 एलटीटी-कुदाल स्पेशल 13, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26, 27, 28 सितंबर और 1 और 2 अक्टूबर) को 22.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से रवाना होगी और चलेगी. अगले दिन सुबह 9.30 बजे कुदाल पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन 14, 15, 20, 21, 22, 25, 26, 27, 28, 29 सितंबर को 10.30 बजे कुडाल से रवाना होगी और 2 और 3 अक्टूबर (12 ट्रिप) को 21.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन ठाणे, पनवेल, रोहा में रुकेगी. मानगांव, खेड़, चिपलून, सावरदा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली और सिंधुदुर्ग स्टेशन पर रुकेगी.
>गाड़ी संख्या 01169 पुणे-करमाली स्पेशल 15, 22 और 29 सितंबर को पुणे से 18.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10.00 बजे कुडाल पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन 17, 24 सितंबर और 1 अक्टूबर 16.05 बजे कुडाल से रवाना होगी और अगले दिन 05.50 बजे पुणे पहुंचेगी. यह ट्रेन लोनावला, पनवेल, मनगांव, खेड़, चिपलून, सावरदा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली और सिंधुदुर्ग में रुकेगी.
>गाड़ी संख्या 01187 करमाली-पनवेल-कुदाल स्पेशल 16, 23 और 30 सितंबर को 14.50 बजे करमाली से रवाना होगी और अगले दिन 02.45 बजे पनवेल पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 17, 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को सुबह 05.00 बजे पनवेल से निकलेगी और उसी दिन 14.00 बजे कुदाल पहुंचेगी. यह ट्रेन थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, काकवली, नंदगांव रोड, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, विलावडे, अदावली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, सावरदा, चिपलून, खेड़, रोहा और मानगांव में रुकेगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












