
महाराष्ट्र: कल तक गाड़ियों पर थी उद्धव ठाकरे की तस्वीर, शिंदे गुट ने रातों-रात बदले पोस्टर
AajTak
मुख्यमंत्री रोजगार स्कीम के तहत राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे 50 से अधिक बेरोजगार युवकों को टेम्पो का वितरण करेंगे. पहले इन टेम्पो पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और महा विकास आघाडी सरकार से जुड़े नेताओं की तस्वीर लगी हुई थीं. जिन्हें फाड़कर हटाते हुए शिंदे- फडणवीस की सरकार के मंत्रियों की तस्वीर लगाई गई हैं.
महाराष्ट्र में सरकार बदली, स्कीम बदली और अब पोस्टर भी बदल गया. बीती रात मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में 50 से अधिक टैम्पो पर उद्धव ठाकरे वाली महाविकास अघाड़ी सरकार वाले पोस्टर को हटाकर नई शिंदे सरकार वाले पोस्टरों को लगाया गया. इसको लेकर ठाकरे गुट के नेता ने शिंदे सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिना काम किए प्रसिद्धि पाने की इस तरकीब को महाराष्ट्र की जनता जानती है. दरअसल, मुख्यमंत्री रोजगार स्कीम के तहत राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे 50 से अधिक बेरोजगार युवकों को टेम्पो का वितरण करेंगे. पहले इन टेम्पो पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और महा विकास आघाडी सरकार से जुड़े नेताओं की तस्वीर लगी हुई थीं. जिन्हें फाड़कर हटाते हुए शिंदे- फडणवीस की सरकार के मंत्रियों की तस्वीर लगाई गई हैं.
उद्धव ठाकरे गुट के पूर्व पार्षद अरविंद भोसले ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया गया कि किस तरह से कार्यक्रम से एक रात पहले तक इन गाड़ियों पर राज्य की पिछली महा विकास आघाड़ी सरकार के नेताओं की तस्वीरें मौजूद थीं.
वीडियो में उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों को जो गाड़ियां, जो फोर व्हीलर, जो फूड वैन दी गई थी, उन्हें सभी को 13 तारीख, यानी आज से चार पांच दिन पहले दादर शिवाजी पार्क में उन सभी लोगों को गाड़ी लेकर आने कहा गया. गाड़ियों को वहां लाने के बाद उद्धव ठाकरे के समय जिन गाड़ियों का वितरण हुआ था, उन पर लगे स्टिकरों को निकालकर मौजूदा नेताओं के स्टिकर लगाए गए. इसके जरिए बिना काम किए प्रसिद्धि पाने की इस तरकीब को महाराष्ट्र की जनता जानती है."
गौरतलब है कि इसी साल जून में एकनाथ शिंदे ने 40 से ज्यादा विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी. शिंदे का आरोप था कि पार्टी अपनी विचारधारा से हटकर काम कर रही है और बागी विधायकों को तवज्जो नहीं दी जा रही है. बाद में उन्होंने बीजेपी के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और एकनाथ शिंदे नए सीएम बनाए गए. सरकार में देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








