
महाराष्ट्र: आज नहीं होगी महायुति की कोई बैठक, अपने गांव के लिए रवाना हुए CM एकनाथ शिंदे
AajTak
कहा जा रहा है कि अचानक एकनाथी शिंदे सतारा जिले में अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं इसलिए आज होने वाली बैठक स्थगित हो गई है. शनिवार को उनके सतारा से लौटने के बाद यह बैठक फिर से होगी और बचे हुए तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी.
महाराष्ट्र में महायुति की आज होने वाली बैठक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आज होने वाली बैठक फिलहाल टल गई है. सूत्रों के मुताबिक सीएम एकनाथ शिंदे आज सतारा जिले में स्थित अपने गांव जा रहे हैं और उनके कल वापस आने की संभावना है.
इससे पहले महायुति के तीनों बड़े नेताओं- सीएम शिंदे, बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की दिल्ली में अमित शाह के साथ करीब 3 घंटे की मैराथन बैठक हुई थी. बैठक के बाद तीनों नेता मुंबई लौट आए थे और आज विभागों पर चर्चा के लिए मुंबई में महायुति के तीनों नेताओं के बीच बड़ी बैठक होनी थी.
कहा जा रहा है कि अचानक एकनाथी शिंदे सतारा जिले में अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं इसलिए आज होने वाली बैठक स्थगित हो गई है. शनिवार को उनके सतारा से लौटने के बाद यह बैठक फिर से होगी और बचे हुए तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी.
ये भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस के चेहरे पर मुस्कान, एकनाथ शिंदे का चेहरा... क्या कहती हैं मुलाकात की ये तस्वीरें?
अमित शाह के साथ हुई थी गुरुवार रात को बैठक
इससे पहले कल देर शाम दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग बात की. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी सांसद सुनील तटकरे भी शाह के घर पहुंचे थे. बैठक करीब तीन घंटे चल चली लेकिन भी सीएम का नाम तय नहीं हो पाया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












