
महाराष्ट्रः सरपंच को अगवा करने के बाद किया मर्डर, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम
AajTak
सरपंच संतोष देशमुख को सोमवार दोपहर करीब 3 बजे डोंगांव फाटा गांव के पास स्थित एक टोल प्लाजा से अगवा किया गया था. पुलिस ने बताया कि उस वक्त सरपंच संतोष अपने चचेरे भाई शिवराज देशमुख के साथ कार में टोल प्लाजा पार कर रहा था, तभी एक काले रंग का चार पहिया वाहन वहां पहुंचा, जिसमें छह लोग सवार थे.
Sarpanch Kidnapping Murder Case: महाराष्ट्र के बीड जिले में कुछ बदमाशों ने एक ग्राम प्रधान को अगवा कर उसकी हत्या कर दी. हत्या खबर जंगल में आग की तरह इलाके में फैल गई. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़कें जाम कर दीं और जमकर धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी इस हत्याकांड के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
यह सनसनीखेज मामला बीड के मासजोग गांव का है. जहां मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हुए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. जरांगे ने चेतावनी दी कि अगर हत्यारों को छोड़ दिया गया तो मराठा समुदाय के सदस्य कानून अपने हाथ में ले लेंगे. क्योंकि मारे गए सरपंच संतोष देशमुख मराठा थे.
पुलिस ने बताया कि 30 साल के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि केज में प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोककर राज्य परिवहन की एक बस को आग लगा दी और पुलिस से भिड़ गए.
दरअसल, सरपंच संतोष देशमुख को सोमवार दोपहर करीब 3 बजे डोंगांव फाटा गांव के पास स्थित एक टोल प्लाजा से अगवा किया गया था. पुलिस ने बताया कि उस वक्त सरपंच संतोष अपने चचेरे भाई शिवराज देशमुख के साथ कार में टोल प्लाजा पार कर रहा था, तभी एक काले रंग का चार पहिया वाहन वहां पहुंचा, जिसमें छह लोग सवार थे.
पुलिस के मुताबिक, उन छह लोगों में से एक ने सरपंच की कार के ड्राइवर की तरफ की खिड़की तोड़ दी, जबकि दूसरे व्यक्ति ने देशमुख को जबरन बाहर निकाला और डंडे से पीटते हुए उसे काली कार में डालकर अपने साथ ले गए. अपहरणकर्ताओं की एक अन्य कार ने फिर काली गाड़ी का पीछा किया. बाद में शिवराज देशमुख ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों के साथ पुरानी दुश्मनी के कारण सरपंच का अपहरण किया गया था.
पीड़ित ने उस व्यक्ति की भी पहचान कर ली, जिसकी वो काली कार थी. एफआईआर के अनुसार, पुलिस ने बाद में कथित कार मालिक और पांच अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत जानबूझकर नुकसान पहुंचाने, स्वेच्छा से रास्ता रोकने और हत्या के इरादे से अपहरण करने का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि सरपंच की लाश केज तहसील के दैथाना इलाके में मिली.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








