महाठग सुकेश ने अपने 'खास' को दिए गिफ्ट में भी किया फ्रॉड, फर्स्ट कॉपी निकली 2 करोड़ की घड़ी
AajTak
सुकेश ने जेल बदलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है. उसकी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस दौरान सुकेश के वकील ने कहा कि तिहाड़ जेल के बाद उसे मंडोली जेल में भेज दिया गया है. वहां भी सुकेश को इसलिए सताया जा रहा है क्योंकि उसकी शिकायत पर जेल सुपरिंटेनडेंट को निलंबित किया जा चुका है. लिहाजा यहां उसकी जान को खतरा बढ़ गया है.
अरबों रुपये की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अपने चहेतों को दिए गिफ्ट्स में भी फ्रॉड किया है. कारण, उसने असली की बजाय फर्स्ट कॉपी घड़ी गिफ्ट की थी. बताया गया है कि जो घड़ी उसने दो करोड़ रुपये की बताकर गिफ्ट की थी, वो घड़ी मुंबई के हीरा पन्ना मार्केट से ली गई है और उसकी कीमत पचास लाख निकली है. ये बात सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई में सामने आई.
दरअसल, सुकेश ने जेल बदलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है. उसकी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस दौरान सुकेश के वकील ने कहा कि तिहाड़ जेल के बाद उसे मंडोली जेल में भेज दिया गया है. वहां भी सुकेश को इसलिए सताया जा रहा है क्योंकि उसकी शिकायत पर जेल सुपरिंटेनडेंट को निलंबित किया जा चुका है. लिहाजा यहां उसकी जान को खतरा बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें: एक BMW कार, एक मॉडल और तिहाड़ में VIP एंट्री... महाठग सुकेश पर चार्जशीट से बड़े खुलासे
वकील के कोर्ट में कहा कि सुकेश किसी भी जेल में जाने को तैयार है. उसे बंगलुरु जेल में भेज दिया जाए तो अच्छा होगा, क्योंकि वहां उसकी बीमार मां भी है. वैसे तो उसे सेल्युलर जेल भी भेजा जाय तो कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन उसके दिल्ली से बाहर की किसी भी जेल में ट्रांसफर कर दिया जाए. यहां की जेलों में उसे खतरा है. वहीं सरकारी वकील ने इन आरोपों को निराधार बताया और इसे सुकेश की साजिश बताया.
मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मंडोली जेल सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिया कि वो हलफनामा दाखिल कर कोर्ट को बताए कि सुकेश की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर क्या उपाय किए गए हैं? कोर्ट ने दो हफ्ते बाद सुनवाई के लिए मामले को सूचीबद्ध करने को कहा है.
यह भी पढ़ें: सुकेश चंद्रशेखर की राजदार पिंकी ईरानी... जिसने जैकलीन फर्नांडिज को फंसाया, ऐसे किया पूरा खेल

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












