
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब! अब तक 60 करोड़ ने किया स्नान, महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन की ये तैयारी
AajTak
प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 करोड़ के पार पहुंच गया है. यानि कि अब तक देश की आधी आबादी संगम में पुण्य की डुबकी लगा चुकी है.
प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 करोड़ के पार पहुंच गया है. शनिवार को दोपहर 12 बजे तक 71 लाख 18 हजार श्रद्धालु कर चुके हैं. वहीं, महाकुंभ का आखिरी स्नान महाशिवरात्रि को है. जिसमें 4 दिन बाकी हैं. लेकिन उससे पहले ही स्नान करने वालों का आंकड़ा 60 करोड़ के पार पहुंच गया है.
महाकुंभ में लगातार उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुकूल वातावरण का ही परिणाम है कि महाकुम्भ 2025 प्रयागराज में अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की पवित्र डुबकी लगा चुके हैं. ये एक अच्छे वातावरण का नतीजा है.
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 13 जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक देश की आधी आबादी पुण्य की डुबकी लगा चुकी है. ये दुनिया का अब तक सबसे बड़ा आयोजन है, जहां इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं और स्नान किया है.
यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: संगम में डुबकी के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं से ट्रेनें ठसाठस, प्रयागराज स्टेशन पर मची होड़, कन्फर्म टिकट वाले भी परेशान!
शनिवार को भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शनिवार को भी महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़. रात 12:00 से सुबह 10:00 बजे तक 58000 गाड़ियां प्रयागराज कुंभ मेला में आई है. डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि शिवरात्रि के स्नान को लेकर फोर्स का डेप्लॉयमेंट अधिक किया जाएगा. श्रद्धालुओं के लिए और भी कई बदलाव किए जाएंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












