
मस्जिदें तोड़ने के सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही भड़का चीनी विदेश मंत्रालय
AajTak
धार्मिक आजादी को लेकर चीन सवालों के घेरे में है. शिनजिंयाग प्रांत में मस्जिदों की स्थित और लोगों से पत्रकारों की बातचीत की मनाही पर सवाल किए जाने को लेकर चीन भड़क गया. असल में, रमजान के पवित्र महीने के बीच एक पत्रकार ने चीन के शिनजिंयाग प्रांत में मस्जिदों का हाल जानने के लिए दौरा किया. इस दौरान पत्रकार ने पाया कि ज्यादातर मस्जिदें या तो क्षतिग्रस्त हैं या नष्ट कर दी गई हैं.
धार्मिक आजादी को लेकर चीन पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. चीन के विदेश मंत्रालय से जब नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिनजिंयाग प्रांत में मस्जिदों की स्थिति और मुसलमानों से पत्रकारों की बातचीत की मनाही को लेकर सवाल किया गया तो मंत्रालय की प्रवक्ता बुरी तरह भड़क गईं. असल में, रमजान महीने के बीच रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के एक पत्रकार ने चीन के शिनजिंयाग प्रांत में मस्जिदों का हाल जानने के लिए दौरा किया. इस दौरान पत्रकार ने पाया कि ज्यादातर मस्जिदें या तो क्षतिग्रस्त हैं या नष्ट कर दी गई हैं. (फोटो-Getty Images) रॉयटर्स के पत्रकार ने चीन के विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, शिनजिंयाग प्रांत के बाहर भी ज्यादातर मस्जिदें बहुत संवेदनशील स्थिति में हैं, जहां पहुंच पाना काफी मुश्किल था. इन मस्जिदों की तस्वीर लेने और वहां पर किसी से भी इस सिलसिले में बातचीत करने की सख्त मनाही थी. जबकि चीन के विदेश मंत्रालय और शिनजियांग प्रांत की सरकार का कहना है कि वे शिनजियांग में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और लोगों को अपने धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने का पूरा हक है. (फोटो-Getty Images)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







