
'मस्क एक महान टैलेंट, ऐतिहासिक रिफॉर्म किए', DOGE के पूर्व चीफ के मुरीद हुए ट्रंप
AajTak
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलॉन मस्क की मेहनत और टैलेंट की खुले दिल से प्रशंसा की है. मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी को सबसे ज्यादा चंदा दिया था और ट्रंप के DOGE विभाग का नेतृत्व किया. ट्रंप ने कहा कि मस्क की अगुवाई में ऐतिहासिक रिफॉर्म किए गए.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने DOGE के पूर्व चीफ एलॉन मस्क की खूब तारीफ की है. उन्होंने मस्क को एक बेहतरीन टैलेंट बताया है. स्पेसएक्स-टेस्ला प्रमुख का उनके मुताबिक ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन में काम पूरा हो गया था, और यही वजह है कि वह अब एडमिनिस्ट्रेशन का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी तारीफ में ट्रंप ने कहा, "एलॉन मस्क ने कड़ी मेहनत की है." राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत एलॉन मस्क को धन्यवाद देते हुए की, जिसे उन्होंने "पीढ़ियों में सबसे बड़े और सफल सरकारी सुधार कार्यक्रम" करार दिया. ट्रंप ने इस दौरान मीडिया संस्थानों के वीडियोज भी दिखाए जिसमें एलॉन मस्क और एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा किए गए कामों की सराहना की गई थी.
यह भी पढ़ें: मस्क और ट्रंप का अलगाव, एक ही टेंपरामेंट के दो लोगों के लिए साथ निभाना तो मुश्किल ही था
मस्क के काम की सराहना की गई, ट्रंप ने दिखाया वीडियो
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "आज का दिन एक शख्स के लिए है, जिसका नाम एलॉन मस्क है, और दुनिया के सबसे महान बिजनेस लीडर और इनोवेटर हैं." ट्रंप ने आगे कहा, "वह (मस्क) आगे आए और अपना महान टैलेंट देश की सेवा में लगाया, और हम इसकी सराहना करते हैं." उनकी सराहना करते हुए ट्रंप ने सीएनबीसी के जो केरनन का एक वीडियो चलाया और दिखाया कि मस्क के काम की मीडिया में सराहना भी की गई है.
मस्क ने ट्रंप को दिया था सबसे ज्यादा चंदा
रिपब्लिकन पार्टी को चुनाव में सबसे ज्यादा चंदा देने वाले एलॉन मस्क के लिए ट्रंप ने एक DOGE डिपार्टमेंट बनाया था, जिसे के खर्च को कम करने की जिम्मेदारी दी गई थी. इस डिपार्टमेंट में रिपब्लिकन पार्टी के नेता और राष्ट्रपति चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने वाले विवेक रामास्वामी को भी शामिल किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था, और मस्क अकेले ही इस डिपार्टमेंट की अगुवाई कर रहे थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









