
'मसूद अजहर को गिरफ्तार करें', PAK ने अफगानिस्तान को लिखा पत्र
AajTak
मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है. और भारत में हुए कई आतंकी हमलों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार रहा है. भारत के अलावा यूएन सुरक्षा परिषद ने भी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किया हुआ है.
पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को गिरफ्तार करने के लिए अफगानिस्तान को पत्र लिखा है. न्यूज एजेंसी के अनुसार पाकिस्तानी मीडिया के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने अपने पत्र में कहा है कि मसूद अजहर के नंगरहार और कुनार इलाकों में छिपे होने की संभावना है. इसलिए उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर सूचित किया जाना चाहिए.
बता दें कि पाकिस्तान ने यह रुख ऐसे समय में किया है जब पेरिस स्थित अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) द्वारा ग्रे लिस्टिंग में शामिल किया है. ऐसे में वह आतंकवादियों पर कार्रवाई जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हुआ है. वहीं एफएटीएफ (FATF) की टीम ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा किया था, जिसमें आतंकवाद को रोकने के लिए पाकिस्तान कदमों को नाकाफी बताया गया था.
गौरतलब है कि भारत का पड़ोसी मुल्क हमेशा कहता आया है मसूद अजहर पाकिस्तान में मौजूद नहीं है और उसके अफगानिस्तान में होने की संभावना है. हालांकि पाकिस्तान के इन दावों बावजूद वह (अजहर) पाकिस्तानी सोशल मीडिया नेटवर्क का इस्तेमाल कर लेख लिखता रहता है.
कौन है मसूद अजहर?
जानकारी के लिए बता दें कि मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है. और भारत में हुए कई आतंकी हमलों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार रहा है. 1998 में कंधार विमान हाईजैक, जम्मू कश्मीर विधानसभा में हमला, 2001 में देश की संसद में आतंकी हमला. इन सभी के पीछे का मसूद अजहर ही मास्टरमाइंड है. यही कारण है कि भारत के अलावा यूएन सुरक्षा परिषद ने भी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किया हुआ है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







