
मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के लिए बनाई तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमिटी, इस साल होना है विधानसभा चुनाव
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी राज्य झारखंड के लिए तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमिटी बनाई है. ये स्क्रीनिंग कमिटी उम्मीदवारों को स्क्रीन और शॉर्टलिस्ट करेगी, जो चुनाव में भाग्य आजमाना चाहते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी राज्य झारखंड के लिए तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमिटी बनाई है. ये स्क्रीनिंग कमिटी उम्मीदवारों को स्क्रीन और शॉर्टलिस्ट करेगी, जो चुनाव में भाग्य आजमाना चाहते हैं. कमिटी राज्य के तमाम 81 विधानसभा सीटों पर दावेदारों के दावों में कितना दम है, इसकी स्क्रीनिंग करेगी. प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने आजतक से बताया की तमाम दावेदारों से कमिटी मिलेगी. और उनके दावे को हर एंगल से खंगालने के बाद हर क्षेत्र के लिए कुछ नाम को शॉर्टलिस्ट कर केंद्रीय नेताओं के पास भेजेगी जो अंतिम मुहर लगाएंगे.
चुनाव में लड़ने के लिए कई आधार की जांच कमिटी करेगी. शांति ने बताया की फैक्टर्स जैसे विनबैलिटी, संगठन के लिए बीते 5 साल में दावेदार की सक्रियता, बूथ मेंबर्स जो दावेदारों द्वारा बनाया गया उनका कास्ट इक्वेशन, जातीय आधार, जनाधार, अगर उन्होंने पहले चुनाव लड़ा है तो कितने नंबर पर थे या कैसा परफॉर्मेंस था, तमाम फैक्टर्स को देखकर कोई फैसला लिया जाएगा. इस स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन गिरीश, अध्यक्ष पूनम पासवान, सदस्य प्रकाश जोशी हैं.
हालांकि, चुनाव के नजदीक आने पर तमाम दावेदार रांची से लेकर दिल्ली तक अपने मजबूत दावेदारी के लिए दौड़ लगा रहे हैं और अपना दमखम बता रहे हैं. पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 18 सीटें जीती थी और हेमंत सरकार बनाने में अपना योगदान दिया था.
झारखंड विधानसभा के सभी 81 सीटों पर नवंबर या दिसंबर 2024 में चुनाव होगा. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है. पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था.
झारखंड में डेमोग्राफिक चेंज को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में BJP झारखंड में बीजेपी संथाल परगना में हुए डेमोग्राफी में चेंज को लेकर मुखर है. बांग्लादेशी घुसपैठ को बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनाने के मूड में है. पार्टी इसे लेकर लगातार हमलावर है. हाल ही में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कई विधानसभा क्षेत्रों में 123 फीसदी तक वोटर लिस्ट में वोटर कैसे बढ़े, इसकी जांच की मांग की है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







