
मलेशिया का MyKad तो नीदरलैंड का Identiteitskaart... वो देश जहां पहचान के लिए एक ही नेशनल कार्ड
AajTak
दुनिया के कई देश अपने नागरिकों को राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करते हैं. भारत में भी राष्ट्रीय पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड जारी किया जाता है लेकिन यह हर सेवा के लिए अनिवार्य नहीं होता लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जिनका राष्ट्रीय पहचान पत्र नागरिकों के लिए अनिवार्य होता है.
दुनिया के कई देश नागरिकता के सबूत और पहचान के लिए एक खास तरह का National Identity Card जिसे राष्ट्रीय पहचान पत्र कहा जाता है, जारी करते हैं. इस राष्ट्रीय पहचान पत्र में व्यक्ति का नाम, तस्वीर, जन्म दिवस और उसका यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है. इस पहचान पत्र का इस्तेमाल सरकारी सेवाओं का सुविधा उठाने, वोट देने और अपनी कानूनी पहचान साबित करने के लिए होता है.
भारत ने भी सितंबर 2010 में राष्ट्रीय पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड को इंट्रोड्यूस किया था जो अब देश के हर नागरिक की पहचान बन गया है. हालांकि, आधार कार्ड हर सरकारी सेवा के लिए कानूनी रूप से अनिवार्य नहीं है. भारत की तरह दुनिया में बहुत से ऐसे देश हैं जहां पहचान के लिए केवल एक ही राष्ट्रीय कार्ड है जिनमें मलेशिया, नीदरलैंड, चीन जैसे देश शामिल हैं.
मलेशिया- मलेशिया में नागरिकों को पहचान के लिए एक सिंगल नेशनल कार्ड MyKad (Kad Pengenalan Malaysia) जारी किया जाता है. Mykad मलेशिया के 12 साल और उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए अनिवार्य स्मार्ट कार्ड है.
इस कार्ड को देश के नेशनल रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने साल 2001 में लॉन्च किया था. मलेशियाई स्मार्ट कार्ड में नागरिक का नाम, पता होता है और कार्ड पर लगाए गए चिप में उसका बायोमैट्रिक डेटा यानी उंगलियों के निशान का रिकॉर्ड होता है.
पहचान के अलावा मलेशियाई नेशनल कार्ड का इस्तेमाल ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर ऑनलाइन पेमेंट आदि के लिए किया जा सकता है. इस कार्ड में संबंधित व्यक्ति की मेडिकल जानकारी भी होती.
बहुत से लोग मलेशिया में स्थायी रूप से रह रहे हैं लेकिन वो वहां के नागरिक नहीं हैं, ऐसे लोगों के लिए मलेशिया MyPR कार्ड जारी करता है. यह कार्ड धारक को मलेशिया में कहीं भी घूमने और सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करता है.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









