
मलाइका की तस्वीर पर फैन का कमेंट- वैक्सीन कोई भी लगाओ आप को बुखार नहीं आएगा...
AajTak
शख्स ने लिखा था- वैक्सीन कोई भी लगवाओ आप को बुखार नहीं आएगा क्योंकि आप खुद ही हॉट हैं. एक बार लिख दो आई लव यू राजेश बिकानेरी. इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने सभी को सरप्राइज करते हुए मस्ती में कहा- आई लव यू राजेश बिकानेरी.
गॉर्जियस मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ द कपिल शर्मा शो में पहुंचीं. कपिल के शो में मलाइका अरोड़ा अपने अपकमिंग शो इंडियाज बेस्ट डांसर के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. कपिल के शो में जमकर मस्ती और धमाल हुआ.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












