
मलाइका अरोड़ा संग रिश्ते पर बोले अर्जुन कपूर- प्यार करते हैं तो नतीजे भी भुगतने पड़ेंगे
AajTak
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी रिलेशनशिप के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं. सोशल मीडिया पर ट्रोल्स दोनों की उम्र में 12 साल के अंतर को टारगेट करते रहते हैं. अब अर्जुन ने अपनी नई फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के ट्रेलर लॉन्च पर प्यार करने और उसके साथ आने वाले खतरों पर बात की है. उन्होंने कहा कि कभी आप विलेन बन जाते हैं, कभी हीरो!
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी काफी चर्चा में रहती है. 19 साल की शादी और एक बच्चे के बाद अरबाज खान से अलग हुईं मलाइका ने अर्जुन के साथ अपना रिलेशनशिप एक्सप्लोर किया. शुरुआत में मीडिया और लोगों की नज़रों से बचकर चलने वाले इस कपल ने अपना रिलेशनशिप 2019 में ऑफिशियल किया, जब मलाइका ने अर्जुन को बर्थडे विश करते हुए एक प्यार भरी पोस्ट शेयर की.
अर्जुन की नई फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर गुरूवार को रिलीज हुआ. ट्रेलर लॉन्च पर अर्जुन मीडिया से बात कर रहे थे और उन्होंने प्यार, और उसके साथ आने वाले डर के बारे में खुलकर बात की.
उम्र के अंतर के लिए ट्रोल होते रहते हैं अर्जुन-मलाइका
अर्जुन और मलाइका की उम्र में 12 साल का अंतर है. इस बात के लिए सोशल मीडिया ट्रोल्स अक्सर इस कपल को घेरे रहते हैं. 'एक विलेन रिटर्न्स' के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से बात करते हुए अर्जुन के कहा, "आपकी कहानी में, कभी आपको हीरो बनना पड़ता है तो कभी विलेन. जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो उसके नतीजे भी भुगतने पड़ेंगे. ये नतीजे हम सभी लोगों के लिए अलग-अलग होते हैं. आप एक व्यक्ति से इस बात की सच्चाई के लिए प्यार करते हैं. अगर प्यार की बात करें तो इसे प्योर होना चाहिए. अगर आप इसे एक तरफ से देखेंगे, तो आप हीरो लगेंगे. दूसरी तरफ से, आप विलेन जैसे लगेंगे."
Mahhi Vij को कुक ने दी जान से मारने की धमकी, 2 साल की बेटी के लिए सता रहा डर, बोलीं- क्या होगा अगर वो चाकू मारे?
हाल ही में छुट्टियां वेकेशन से लौटे हैं मलाइका-अर्जुन

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












