
मलाइका अरोड़ा ने लगवाई वैक्सीन, ट्रोल्स बोले- जिम गई थीं या फोटोशूट हो रहा था?
AajTak
एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "जैसे की मैं कहती आ रही हूं. हम सभी इस मुश्किल घड़ी में साथ खड़े हैं. मैं अब सुरक्षित रहूंगी, खुद के लिए और आप सभी के लिए भी. पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुकी हूं. मेरे पास शब्द नहीं हैं हर उस फ्रंटलाइन वर्कर्स का शुक्रिया अदा करने के लिए जो इस हम सभी को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं. आप सभी लोग बहुत शानदार थे."
सोशल मीडिया पर अक्सर फैन्स अपने फेवरेट सेलेब के बारे में बात करते नजर आते हैं. कोई इन्हें ट्रोल करता है तो कोई इनके फैशन सेंस को लेकर चर्चा करता नजर आता है. हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगवाई. इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक जॉगर्स और क्रॉप्ड जैकेट में दिखाई दीं. साथ ही उन्हें ग्रे कलर का मास्क लगाया हुआ था. वैक्सीनेशन सेंटर से बाहर आते हुए का मलाइका अरोड़ा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही यूजर्स एक्ट्रेस के कपड़ो पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












