
मलयालम फिल्म डायरेक्टर ने शादी का झांसा देकर महीनों तक किया महिला का यौन शोषण, अब रेप के आरोप में अरेस्ट
AajTak
लीजू पर आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि डायरेक्टर ने दिसंबर 2020 से जून 2021 तक कई जगहों पर ले जाकर उनका शोषण किया है. दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. लीजू महिला के साथ रहने लगे थे. उन्होंने शादी का झांसा देकर महिला का रेप किया था.
मलयालम फिल्म 'Padavettu'के डायरेक्टर लीजू कृष्णा का करियर अभी शुरू ही होने वाला था कि उन्हें रेप के आरोप में जेल की हवा खाने भेज दिया गया. लीजू के खिलाफ काकानाड स्थित इन्फोपार्क पुलिस स्टेशन में एक महिला ने रेप का केस दर्ज किया है. इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने लीजू को कस्टडी में ले लिया है. लीजू की गिरफ्तारी के कारण उनकी फिल्म भी रुक गई है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












