
मर्सेडीज में बैठकर रवाना हुईं Jacqueline Fernandes, यूजर्स ने पूछा- गाड़ी खुद की है या सुकेश ने दी
AajTak
जैकलीन अपने नए गाने को हर जगह प्रमोट करती नजर आ रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई में स्पॉट हुईं. व्हाइट हील्स और व्हाइट ट्रैक सूट में जैकलीन बेहद सिंपल और खूबसूरत नजर आईं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस कई वजहों से सुर्खियों में आई हुई हैं. पहले तो ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में नाम आने के बाद से जैकलीन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दूसरा, एक्ट्रेस ने हाल ही में अक्षय कुमार संग फिल्म 'राम सेतू' की शूटिंग पूरी की है. फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गई थीं. अब इनका नया गाना 'मुड मुड़ के' गाना रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस मिकैले मोरौने संग नजर आ रही हैं. गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












