
मर्डर या सुसाइड: खेत में मिली मां-बेटे की लाश, दर्दनाक मंजर देख सिहर उठे लोग
AajTak
रोहतक में एक खेत से मां-बेटे का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है. इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई. जिसने भी दर्दनाक मंजर देखा, उसकी रूह कांप गई. उधर, एक रिश्तेदार ने बताया कि महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है. हम सभी हैरान हैं कि यह कैसे हो गया.
हरियाणा के रोहतक जिले में मां-बेटे का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना से महिला के रिश्तेदार और इलाके के हैरान हैं.
गौरतलब है कि आईएमटी थाना क्षेत्र के बलियाणा गांव के खेत में एक महिला और लड़के का शव पड़ा था. इस जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई. जिसने भी दर्दनाक मंजर देखा, उसकी रूह कांप गई. किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी.
पुलिस के हाथ लगी सल्फास की डिब्बी
मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ में पाया कि ये शव गांव में रहने वाले मां-बेटे के हैं. जिनकी पहचान राजबाला (50 साल) और प्रशांत (22 साल) के रूप में हुई. इस दौरान पुलिस के हाथ सल्फास की डिब्बी लगी.
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
इसको लेकर आईएमटी थाना SHO कैलाश चंद का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है. ये आत्महत्या है या हत्या, यह जांच के बाद मालूम पड़ेगा. हमने आसपास से सबूत इक्कठा किए हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












