
ममता वाला तेवर दिखाकर शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी को बढ़त नहीं दिला सकते
AajTak
शुभेंदु अधिकारी का एक वीडियो वायरल है जिसमें वो एक टीएमसी के कार्यकर्ता से भिड़े हुए हैं. शुभेंदु अधिकारी को देखकर टीएमसी कार्यकर्ता जय बांग्ला का नारा लगाता है, तो जवाब में वो ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने लगते हैं - आखिर शुभेंदु अधिकारी को बांग्ला से परहेज क्यों होने लगी है?
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ वैसी ही लड़ाई लड़ रहे हैं, जैसी लड़ाई में एक जमाने में मुकुल रॉय मात खा चुके हैं.
मुकुल रॉय को भी बीजेपी ने बड़े अरमानों के साथ ममता बनर्जी की टीम से झटक कर बंगाल के मोर्चे पर लगाया था. लेकिन वो चल नहीं पाये. बीजेपी ने उनके लिए बहुत कुछ किया भी था, लेकिन एक दिन आया जब वो लौट गये. ममता बनर्जी ने ठुकराया नहीं, अपना लिया और फिलहाल वो विधायक भी हैं.
मुकुल रॉय ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी जरूर थी, लेकिन ममता बनर्जी के मन में अपने प्रति वैसी नफरत नहीं पैदा की थी, जैसी शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम के चुनावी मैदान में शिकस्त देकर कर चुके हैं.
शुभेंदु अधिकारी दो बार फेल हो चुके हैं. पहली बार तो 2021 के विधानसभा चुनाव में ही, जब प्रशांत किशोर को गलत भी नहीं साबित कर पाये. और, दूसरी बार 2024 के लोकसभा चुनाव में - 2026 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव उनका तीसरा इम्तिहान है, और मुमकिन है वही आखिरी भी हो.
दरअसल, शुभेंदु अधिकारी अपने तीसरे इम्तिहान की तैयारी में ही जुटे हैं, और उसमें एक साल से भी कम वक्त रह गया है - लेकिन, हड़बड़ी में जो तरीका अपना रहे हैं, कहीं लेने के देने न पड़ जाये.
शुभेंदु अधिकारी लकीर क्यों पीट रहे हैं बहुत असरदार भले न हो, लेकिन यूपी सहित कई जगह ‘जय श्रीराम’ का नारा चल जाता है. यूपी में भी बिजली मंत्री एके शर्मा को यही नारा लगाते सुना गया, लेकिन वो भीड़ से निकलने के लिए नारा लगा रहे थे, शुभेंदु अधिकारी को उससे आगे भी सोचना होगा.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






