
ममता ने बनर्जी PM मोदी को लिखा पत्र, यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट में देरी पर CAG की रिपोर्ट को बताया भ्रामक
AajTak
ममता बनर्जी ने लिखा है कि विभिन्न योजनाओं के लिए यूसी जमा करने को भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों से सत्यापित किया जा सकता है और, यदि आप चाहें, तो मैं आपके अवलोकन के लिए सभी यूसी की प्रतियां प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज सकती हूं'.
केंद्र की ओर से बंगाल को मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं किए जाने के खिलाफ ममता बनर्जी दो दिनों तक धरने पर बैठीं. उन्होंने इस मुद्दे पर पीएम मोदी को भी पत्र लिखकर कैग की रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है. अपने पत्र में उन्होंने लिखा है, 'कैग की 2020-21 की स्टेट फाइनेंस ऑडिट रिपोर्ट में बताया गया है कि 2002-03 से 2020-21 तक 2,29,099 करोड़ रुपये के यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा करने में देरी हुई, जो सही नहीं है. राज्य सरकार के संबंधित विभागों ने विभिन्न मदों के तहत किए गए आवंटन और मंजूरी के खिलाफ निर्धारित प्रारूप में भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों को समय पर यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा कर दिया था'.
ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को लिखा है, 'आप भली-भांति जानते हैं कि इन यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट से संतुष्ट होने पर ही भारत सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटन किया जाता है. भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा जारी किए गए मंजूरी आदेशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पिछली अवधि का कोई यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट लंबित नहीं है'. उन्होंने आगे लिखा है, 'यह जानकर हैरानी हुई कि कैग जैसी प्रतिष्ठित संवैधानिक संस्था ऐसी टिप्पणियां कर सकता है जो गलत हैं. ये टिप्पणियां भारत के दिशानिर्देशों के अनुरूप यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रियाओं की उचित जांच के बिना की गई हैं'.
ममता बनर्जी ने लिखा है, 'विभिन्न योजनाओं के लिए यूसी जमा करने को भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों से सत्यापित किया जा सकता है और, यदि आप चाहें, तो मैं आपके अवलोकन के लिए सभी यूसी की प्रतियां प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज सकती हूं'. उन्होंने आगे लिखा कि पीएम इस बात की सराहना करेंगे कि ऐसी गलत रिपोर्ट्स भ्रामक तस्वीर पेश करती हैं और दुर्भाग्य से कुछ लोगों द्वारा राज्य की प्रशासनिक मशीनरी के खिलाफ झूठे प्रचार के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है.
ममता बनर्जी ने अपने पत्र में लिखा है, 'ऑडिट रिपोर्ट 2002-03 से 2020-21 तक की अवधि को कवर करती हुई प्रतीत होती है. हालांकि, कैग ऑडिट हर साल होता है. और यह स्पष्ट नहीं है कि पिछले लगभग 20 वर्षों में इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया गया. शायद आपको याद हो कि 20 दिसंबर, 2023 को हमारी बैठक के दौरान, यह निर्णय लिया गया था कि पश्चिम बंगाल सरकार को बकाया भुगतान के संबंध में मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच सचिव स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी'. उन्होंने पीएम से मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया है और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पश्चिम बंगाल को केंद्रीय योजनाओं की बकाया राशि आवंटित हो.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







