
मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया खुलासा, सुकेश चंद्रशेखर संग एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की फोटो आई सामने
AajTak
ये तस्वीरे जांच एजेंसियों के हाथ लगी है जिसमें जैकलीन और महाठग सुकेश चंदशेखर नजर आ रहे हैं. सबसे चौकाने वाली बात ये है कि तस्वीरें उस वक्त की हैं जब सुकेश अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आया था और उसके बाद वो बकायदा फ़्लाइट से चेन्नई पहुंचता है.
मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आ रहा था. अब इस मामले में बड़ा एविडेंस हाथ लगा है. जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर के बीच नजदीकियों की बात सामने आई थी. अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों की अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है. ये तस्वीरे गवाही देने के लिए काफी है की कैसे सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को अपने जाल में फंसाकर उससे दोस्ती की थी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












