
'मथुरा से आई हूं, देखकर ऐसा लगा आप वृंदावन के गोपाल हैं', बोलीं हेमा मालिनी
AajTak
हेमा मालिनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल हैं. आज भी उनकी अपीयरेंस लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट ले आती है. हेमा मालिनी ने हाल ही में हुनरबाज देश की शान टीवी शो में शिरकत की. इस दौरान एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से इंप्रेस होकर उन्होंने उसे एक तोहफा भी दिया.
कलर्स के 'हुनरबाज-देश की शान' ने पिछले हफ्ते ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में अपने बेहतरीन 14 प्रतिभागियों का खुलासा कर दिया है. इसी के साथ मुकाबला और भी कड़ा हो गया है और इस सप्ताह फैंटास्टिक 12 में जगह बनाने के लिये सभी कंटेस्टेंट्स अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए जान से जुट गये हैं. इस वीकेंड, शो में मदर्स स्पेशल का जश्न मनाया जायेगा और इसमें कंटेस्टेंट्स 'मां' के प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करने के लिये कुछ कमाल के परफॉर्मेंस देंगे. इस बार जजेज पैनल में मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर के साथ भारत की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी नजर आएंगी जो इस अवसर को और भी खास बनाती नजर आएंगी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












