
मथुरा: कचरा गाड़ी में मिलीं पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरें, वीडियो वायरल होने पर सफाईकर्मी बर्खास्त
AajTak
यूपी केे मथुरा में कचरा गाड़ी में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरें ले जाने पर सफाईकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है. बता दें कि कचरा गाड़ी में तस्वीरें होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद अफसरों ने लापरवाही के आरोप में कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया.
उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन नगर निगम से जुड़ी एक खबर सामने आई है. कूड़े की गाड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर ले जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद आनन-फानन में नगर निगम ने संविदा सफाई कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया.
कूड़े की गाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो डालकर ले जाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था. बताया जा रहा है कि मथुरा में सुभाष इंटर कॉलेज के पास अलवर से आए एक श्रद्धालु ने अपनी गाड़ी रोककर कचरे में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो का वीडियो बना लिया.
इसके बाद तस्वीरों को कूड़े की गाड़ी से निकालकर उन्हें साफ किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निगम के आला अधिकारियों ने संविदा सफाई कर्मचारी बॉबी को बर्खास्त कर दिया.
अब सवाल यह है कि कचरे की गाड़ी में यह फोटो कहां से आए, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
नगर निगम के अपर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि कचरे की गाड़ी में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के फोटो पाए जाने के मामले में लापरवाही के आरोप में संविदा सफाई कर्मचारी बॉबी की सेवा समाप्त कर दी गई है. आखिर उसको यह फोटो कचरा गाड़ी में रखने से पहले क्यों नहीं दिखाई दिए.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







