
मणिपुर में हिंसा-आगजनी पर उतारु हुई भीड़, BJP-कांग्रेस दफ्तर में लूट, सुरक्षा बलों की फायरिंग में 1 शख्स की मौत
AajTak
मणिपुर के जिरिबाम जिले में रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. मृतक की पहचान 20 वर्षीय अथौबा नाम के युवक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से गोलीबारी की गई की थी, जिसमें वह घायल हो गया था. ये घटना जिरीबाम जिले के बाबूपुरा में रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है.
मणिपुर के जिरीबाम जिले में रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. मृतक की पहचान 20 वर्षीय अथौबा (K Athouba) नाम के युवक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उग्र भीड़ और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से गोलीबारी की गई की थी, जिसमें वह घायल हो गया था. ये घटना जिरीबाम जिले के बाबूपुरा में रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है.
रिपोर्ट के अनुसार, रविवार की रात उग्र भीड़ ने जिरीबाम जिले के बाबूपुरा में स्थित भाजपा और कांग्रेस के ऑफिसों में लूटपाट कर तोड़फोड़ की थी. उग्र भीड़ ने संबंधित ऑफिसों से फर्नीचर का सामान बाहर निकालकर उसको जला दिया. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति से निपटने के लिए गोलीबारी की थी. इस दौरान एक गोली अथौबा को लग गई, जिससे वह घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई. ये घटना जिरीबाम पुलिस स्टेशन से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हुई है.
सुरक्षाबलों ने की हिंसाग्रस्त इलाकों की मोर्चाबंदी
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने हिंसाग्रस्त इलाकों में मोर्चाबंदी करते हुए इलाकों में 107 नाके और चेकपोस्ट स्थापित किए हैं, जिसमें पहाड़ी और घाटी इलाके दोनों शामिल हैं. इन चेकपोस्ट पर किसी भी प्रकार के उल्लंघन के लिए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है, जिससे सुरक्षाबलों की मौजूदगी का इलाके में सकारात्मक असर नजर आ रहा है.
सुरक्षाबलों ने अपने इस सर्च ऑपरेशन के तहत नेशनल हाईवे-2 (NH-2) पर आवश्यक चीजों से लदे 456 वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की है. साथ ही संवेदनशील इलाके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और संवेदनशील रास्तो पर सुरक्षा काफिले को तैनात किया गया है.ताकि वाहनों की निर्बाध और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके.
अमित शाह करेंगे बैठक

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












