
मणिपुर में उग्रवादी हमले में मारे गए चौथे व्यक्ति का शव मिला, इलाके में फैला तनाव
AajTak
अहनथेम दारा का शव मिलने के बाद कुंबी इलाके में तनाव फैल गया. स्थानीय लोगों ने तीन दिन के अंदर इलाके में तैनात केंद्रीय बलों को हटाने की मांग की है. पिछले साल 3 मई 2023 को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद से अब तक 200 लोग मारे गए हैं. कई सैकड़ा लोग घायल हुए हैं.
मणिपुर में हिंसा का दौर अभी भी जारी है. बिष्णुपुर जिले के वांगू सबल इलाके में 10 जनवरी से लापता चौथे व्यक्ति का शव मिला है. शव की शिनाख्त अहनथेम दारा मैतेई (56) के रूप में हुई है. अहनथेम उन चार लोगों में शामिल थे, जो जिले के कुंबी हाओतक इलाके में सशस्त्र उग्रवादियों के हमले के बाद लापता हो गए थे. पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों की गहन तलाशी के बाद चौथे व्यक्ति का शव मिल गया है.
बता दें कि अहनथेम के अलावा चरमपंथियों के हमले में ओइनम रोमेन मैतेई (45), थौदाम इबोम्चा मैतेई (53) और उनके बेटे थौदाम आनंद मैतेई (27) के शव 11 जनवरी को पाए गए थे. तीनों के शव उस जगह मिले, जहां गोलीबारी हुई थी. अहनथेम दारा का शव मिलने के बाद कुंबी इलाके में तनाव फैल गया. स्थानीय लोगों ने तीन दिन के अंदर इलाके में तैनात केंद्रीय बलों को हटाने की मांग की है.
मणिपुर के कुंबी विधानसभा क्षेत्र के चार लोग बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों से सटे पहाड़ी श्रृंखलाओं के पास लकड़ी इकट्ठा करने गए थे. लेकिन वह वापस नहीं लौटे. पुलिस ने उनकी पहचान दारा सिंह, इबोम्चा सिंह, रोमेन सिंह और आनंद सिंह के रूप में की थी. उग्रवादियों ने 10 जनवरी को बिष्णुपुर जिले के हाओतक गांव में गोलीबारी की और बम से भी हमले किए थे, जिससे 100 से अधिक महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित इलाकों में भाग गए. सूचना मिलने पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जवाबी कार्रवाई की.
पिछले साल मई में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच झड़प के बाद रुक-रुक कर हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें अब तक करीब 200 लोगों की जान जा चुकी है.
हिंसा की चपेट में आने से निजी और सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है. हिंसा की शुरुआत तब हुई, जब मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किया गया था. हिंसा से पहले कुकी ग्रामीणों को आरक्षित वन भूमि से बेदखल करने को लेकर तनाव था, जिसके कारण कई छोटे आंदोलन हुए थे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








