
मणिपुर पर PM का बयान, कितनी देर से, कितना दुरुस्त: दिन भर, 20 जुलाई
AajTak
मणिपुर में महिलाओं के साथ सेक्शुअल असॉल्ट का वीडियो वायरल होने के बाद आज प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी लेकिन वे कितनी देर से और कितनी दुरुस्त आए हैं? राजस्थान कांग्रेस की चुनाव कमेटी में किन नेताओं को जगह मिली है और क्या ये मान लिया जाए कि सचिन पायलट अब किनारे कर दिए गए हैं? हरियाणा में जेंडर रेशियो बढ़ रहा था, लेकिन अचानक इसमें गिरावट क्यों आने लगी है? पैसे ख़र्च करने का सबसे बेहतर जरिया क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच का तनाव हर दिन नासूर बन रहा है. महिलाओं को नग्न करके उनकी परेड निकाली जा रही है, उनसे सेक्शुअल असॉल्ट किया जा रहा है. डेढ़ महीने बाद एफआईआर दर्ज होती है लेकिन दो महीने तक गिरफ्तारी नहीं होती. वीडियो वायरल होने के बाद होती भी है, लेकिन अनेक आरोपियों में से सिर्फ एक की.
मणिपुर में दो महिलाओं से भीड़ की अभद्रता का वीडियो वायरल होने के ठीक बाद आज संसद का मॉनसून सेशन शुरू हुआ और विपक्ष सरकार पर हमलावर रही. मुद्दे पर चर्चा नहीं हो पाई और सदन अब कल तक के लिए स्थगित हो गया. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मुद्दे पर सुओ मोटो लेकर सरकार को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस ख़बर के सामने आते ही कल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुप्पी तोड़ने का दबाव बन रहा था, आज आख़िरकार उनका मौन टूटा. कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री बोले तो ज़रूर, लेकिन जो बोले, वो नाकाफी है.
मणिपुर में आर्टिकल 355 लागू है. यानी लॉ एंड ऑर्डर अब सीधे केंद्र सरकार देख रही है, वहां केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हैं. यानी जो वहां हुआ, उसकी प्राथमिक ज़िम्मेदारी केंद्र सरकार की बनती है.तो ये जो वीडियो वायरल हुआ है, वो घटना हुई कैसे, किन परिस्थतियों में हुई? जो प्रधानमंत्री का बयान आया है, क्या वो देर से आया और आया भी तो कितना दुरुस्त आया है? और मणिपुर में जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, क्या ये सही मौका नहीं है राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए, सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
राजस्थान में दिसंबर महीने में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. ऐसा लगता है कि सचिन पायलट इस बार भी सीएम इन वेटिंग ही रह जाएंगे. कांग्रेस की चुनाव कमेटी की जब आज घोषणा हुई और ये तय हो गया कि सचिन पायलट के साथ जो मान मनौव्वल हुई थी, उसमें उनके हाथ कुछ लगा नहीं. राजस्थान कांग्रेस की चुनाव कमेटी में ज़्यादातर लोग अशोक गहलोत के करीबी हैं. गोविंद सिंह डोटासरा जो पहले से प्रदेश अध्यक्ष थे, कमेटी के अध्यक्ष बन गए. 29 लोग इस कमेटी के सदस्य हैं. सचिन पायलट या अशोक गहलोत, किस खेमे के नेताओं को इस कमेटी में जगह मिली है और कौन से बड़े नाम इससे ग़ायब हैं, सुनिए 'दिन भर' की दूसरी ख़बर में.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



