
'मजदूर का बेटा है मजदूरी करेगा...' समाज में इज्जत कमाने के लिए KBC में आया ये शख्स, बनेगा करोड़पति?
AajTak
कंटेस्टेंट मोहिसन खान कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंचने में कामयाब हुए हैं. इस शो में उनके आने का मकसद समाज में इज्जत कमाना है. मोहसिन खान केबीसी में आकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. हॉट सीट पर पहुंचकर उन्होंने अपना एक सपना तो सच कर लिया है. लेकिन क्या वो करोड़पति बन पाएंगे?
Kaun Banega Crorepati: टीवी के सबसे बड़े क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में कई लोग अपने सपनों को सच करने आते हैं. शो में आकर कई कंटेस्टेंट्स अपने शानदार गेम से ना सिर्फ अमिताभ बच्चन और दर्शकों का दिल जीतते हैं, बल्कि मोटी रकम कमाकर अपनी अधूरी ख्वाहिशों को पूरा भी करते हैं. अब केबीसी में मोहसिन खान इज्जत कमाने आए हैं.
मोहसिन खान का सपना होगा पूरा?
कंटेस्टेंट मोहिसन खान कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंचने में कामयाब हुए हैं. इस शो में उनके आने का मकसद समाज में इज्जत कमाना है. मोहसिन खान केबीसी में आकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. हॉट सीट पर बैठकर उन्होंने अपने सपने को सच किया है.
शो के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि मोहसिन खान अमिताभ से बात करते हुए कहते हैं- मैंने एमए किया है हिस्ट्री में. मैंने बहुत सारे इंटरव्यू दिए तो लोगों ने मुझे बोला- 'मजदूर का बेटा है तो मजदूरी ही करेगा'. मैं समाज में इज्जत कमाना चाहता हूं.
कंटेस्टेंट को अमिताभ ने किया मोटिवेट

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












