
मक्का मस्जिद में शख्स ने किया ऐसा काम, Video देख भड़के मुस्लिम, हुई गिरफ्तारी
AajTak
सऊदी अरब के मक्का शहर में यमन के एक नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि यह शख्स क्वीन एलिजाबेथ के नाम का उमराह कर रहा था, जबकि किसी गैर मुसलमान के लिए ऐसा करना बिल्कुल मना है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया.
सऊदी अरब पुलिस ने धार्मिक नगरी मक्का से यमन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुआ यह शख्स ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद उनके नाम पर उमराह करने पहुंचा था. मक्का की बड़ी मस्जिद में बैनर हाथ में लिए इस शख्स का वीडियो क्लिप वायरल हो गया, जिसके ऊपर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं. लोगों ने सोशल मीडिया पर शख्स को गिरफ्तार करने की मांग की. जिसके बाद यमन के शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
दरअसल, इस्लाम में उमराह 15 दिनों का एक धार्मिक तरीका है, जिस दौरान इंसान सिर्फ नमाज और अल्लाह की बातों पर ध्यान देता है. उमराह के दौरान मर चुके लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ भी की जाती है. लेकिन मृतक सिर्फ मुस्लिम ही होने चाहिए.
क्या लिखा था बैनर में ? यमन के शख्स ने जिस बैनर को हाथ में लिया हुआ है, उसमें लिखा है कि, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की आत्मा के लिए उमरा. हम खुदा से कहते हैं कि क्वीन को जन्नत में जगह मिले.
यमन के इस शख्स ने वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की. जिसके बाद वीडियो जमकर वायरल हो गई. ट्विटर लोगों का वीडियो को देखते ही गुस्सा भड़क गया, जिसके बाद शख्स की गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी.
जो मुसलमान नहीं, उसके नाम का उमराह भी नहीं यूं तो सऊदी अरब के मक्का शहर में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह का बैनर या नारे लगाने के लिए मना किया जाता है. लेकिन अगर किसी का कोई अपना दुनिया में नहीं रहा है तो उसकी आत्मा की शांति के लिए उमराह किया जा सकता है.
हालांकि, सिर्फ मुस्लिम मृतक के लिए ही उमराह किए जाने की अनुमति मिलती है. अगर कोई दूसरे धर्म के व्यक्ति के नाम पर उमराह करना चाहेगा तो उसे अनुमति नहीं दी जाएगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







