
'मंदिर वहीं बनाएंगे, तोड़ने वालों पर होगी FIR', अलवर मामले में कांग्रेस का ऐलान
AajTak
राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में मंदिर तोड़े जाने के मामले कांग्रेस ने नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ एफआईआर कराने का ऐलान किया है. कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने ऐलान किया है कि उसी जगह पर मंदिर बनवाएंगे.
राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराना मंदिर ढहाए जाने के मामले में अब कांग्रेस एकदम फ्रंटफुट पर है. कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अलवर जिले के राजगढ़ का दौरा किया. कांग्रेस नेताओं को इस दौरान लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा. कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने ऐलान किया है कि उसी जगह मंदिर का फिर से बनवाएंगे.
भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा- आश्वस्त करना चाहता हूं कि उसी जगह मंदिर का निर्माण कराएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि नगर पालिका चेयरमैन के साथ ही मंदिर तोड़े जाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी. इससे पहले कांग्रेस नेताओं के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की. लोगों ने अशोक गहलोत और भंवर जितेंद्र सिंह के खिलाफ भी नारे लगाए.
जिला प्रशासन ने भी ऐलान किया है कि राजगढ़ में जिन तीन मंदिरों को तोड़ा गया था, उनका फिर से निर्माण कराया जाएगा. दूसरी तरफ, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने घटना की निंदा की है. ओवैसी ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाले नगर पालिका बोर्ड ने ये निर्णय लिया और कांग्रेस की सरकार ने प्राचीन मंदिर तोड़े जाने के निर्णय को स्वीकार किया. कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही इसके लिए बराबर के जिम्मेदार हैं. उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए.
विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भी अलवर जिले के राजगढ़ पहुंचा था. बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद सुमेधानंद ने अशोक गहलोत सरकार की ओर से मंदिर गिराए जाने को औरंगजेब जैसी कार्रवाई बताया था. बीजेपी सांसद सुमेधानंद ने कहा था कि यहां दुकानें, मंदिर और घर तोड़े गए. उन्होंने कांग्रेस की ओर से नगर पालिका बोर्ड में प्रस्ताव पारित कर अतिक्रमण हटाए जाने का जिक्र करते हुए बीजेपी पर लगाए गए आरोप खारिज कर दिया और कहा कि नगर पालिका बोर्ड ने कोई भी मंदिर तोड़ने की मंजूरी नहीं दी थी. बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने इसे दबाव में की गई कार्रवाई बताया था.
बता दें कि अलवर जिले के राजगढ़ में 300 साल पुराना मंदिर तोड़े जाने के बाद हिंदूवादी संगठन भड़क गए थे. बीजेपी नेता और महंत प्रकाश दास ने जूते पहनकर शिवालय में जाने से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा था कि सरकार को रास्ता निकालकर मंदिर बचाना चाहिए था.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







