
मंत्री धालीवाल से छीना बड़ा विभाग, 21 अफसरों के तबादले... पंजाब में AAP के पावर सेंटर में बदलाव की अटकलों के बीच सियासी हलचल तेज
AajTak
आम आदमी पार्टी के नेता अमन अरोड़ा के हाल ही में 'पंजाब में हिंदू मुख्यमंत्री' वाले बयान ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया था. इसके बाद 13 फरवरी को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुलेआम कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है, वे पद छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन नेताओं को मीडिया में गैर-जरूरी बयानबाजी से बचना चाहिए.
आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनाव में करारा झटका लगा है. इसके बाद तमाम अटकलों का दौर जारी है. कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी का पावर सेंटर अब दिल्ली से पंजाब में शिफ्ट हो सकता है. इन्हीं अटकलों और राजनीतिक दावों के बीच एक ही दिन में पंजाब में तीन बड़े घटनाक्रम हुए. जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.
1. कुलदीप धालीवाल से छीना प्रशासनिक सुधार विभाग पंजाब सरकार ने शुक्रवार शाम को सबसे पहले मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से प्रशासनिक सुधार विभाग छीन लिया. जिसके लिए पंजाब के राज्यपाल ने सीएम भगवंत मान की सलाह पर गजट नोटिफिकेशन जारी किया. अब धालीवाल केवल एनआरआई मामलों को संभालेंगे.
2. पुलिस विभाग में बड़ा तबादला
दूसरा बड़ा घटनाक्रम भी शुक्रवार शाम को ही हुआ, जब पंजाब के गृह विभाग ने 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. जिसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस आयुक्त (सीपी) और उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शामिल हैं. इस फेरबदल में फिरोजपुर और लुधियाना रेंज के डीआईजी, एआईजी इंटेलिजेंस, एआईजी क्राइम, गवर्नर के एडीसी, गुरदासपुर, अमृतसर (ग्रामीण), बरनाला, खन्ना, श्री फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना (ग्रामीण), फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और होशियारपुर के एसएसपी बदले गए हैं.
3. वकीलों से सामूहिक इस्तीफे की मांग!
ये दो बड़े बदलाव हुए ही थे कि अगले ही घंटे एजी ऑफिस के सूत्रों ने आजतक से पुष्टि की कि उच्च अधिकारी (सरकार का हवाला देते हुए) एजी ऑफिस में वकीलों से सामूहिक इस्तीफा मांग रहे हैं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












