
भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट ने पाक पीएम शहबाज शरीफ और बेटे हमजा को किया बरी
AajTak
पाकिस्तान की एक अदालत ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे पंजाब (पाकिस्तान) के पूर्व मुख्यमंत्री हमजा शहबाज को रमजान शुगर मिल्स भ्रष्टाचार मामले में बरी कर दिया है. वही शिकायतकर्ता जुल्फिकार अली ने न्यायाधीश से कहा कि उन्होंने न तो शरीफ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. और न ही उन्हें उस आवेदन के बारे में कुछ पता है जिस पर कोर्ट में मामला शुरू किया गया था.
पाकिस्तान की एक अदालत ने गुरुवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा शहबाज को एक अहम फैसले में आठ साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में बरी कर दिया. अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता ने खुद को इससे अलग कर लिया था. इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के न्यायाधीश सरदार मुहम्मद इकबाल ने फैसला सुनाया, जिसे सोमवार को सुरक्षित रख लिया गया था.
न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक अदालत के एक अधिकारी ने कहा कि लाहौर की एक भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे पंजाब (पाकिस्तान) के पूर्व मुख्यमंत्री हमजा शहबाज को रमजान शुगर मिल्स भ्रष्टाचार मामले में बरी कर दिया है. वही शिकायतकर्ता जुल्फिकार अली ने न्यायाधीश से कहा कि उन्होंने न तो शरीफ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और न ही उन्हें उस आवेदन के बारे में कुछ पता है जिस पर कोर्ट में मामला शुरू किया गया था.
राष्ट्रीय खजाने का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था
एक राजनीतिक विश्लेषक ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान से यह स्पष्ट होता है कि सैन्य प्रतिष्ठान किस तरह राजनेताओं को विभिन्न मामलों में फंसा देता है, खासकर के तब जब वे नेता सैन्य प्रतिष्ठान का विरोध कर रहे होते हैं, लेकिन जैसे ही ये राजनेता सैन्य प्रतिष्ठान के पक्ष में आ जाते हैं या उनकी तो उनके खिलाफ दर्ज खत्म कर दिए जाते हैं.
यह भी पढ़ें: 'तालिबान को कुचले बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते', बोले पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ
लगभग सात साल पहले वर्ष 2018 में NAB ने अधिकार के दुरुपयोग से राष्ट्रीय खजाने का 200 मिलियन पाकिस्तानी रुपया (PKR) से अधिक का नुकसान पहुंचाने के लिए शरीफ और हमजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










