
'भ्रष्टाचार के ढाल के रूप में नहीं होना चाहिए जेंडर का इस्तेमाल...', महुआ मोइत्रा मामले पर बोलीं स्मृति ईरानी
AajTak
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जेंडर को "भ्रष्टाचार के लिए ढाल" के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और जीवनशैली के बीच अंतर करना होगा.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कहा कि जेंडर का इस्तेमाल भ्रष्टाचार के लिए ढाल के रूप में करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि यह उन महिलाओं के लिए बहुत बड़ा अपमान होगा जिन्होंने समानता के लिए लड़ाई लड़ी है. ईरानी ने यह बयान तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े कैश-फॉर-क्वेरी विवाद पर पूछे गए सवाल को लेकर दिया.
महुआ मोइत्रा विवाद पर दी प्रतिक्रिया
ईरानी से पूछा गया था कि क्या ‘पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने’ के आरोप का सामना कर रहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा को उनकी जीवनशैली के लिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह एक महिला हैं?
स्मृति इरानी ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'देश में हर कोई अपनी इच्छानुसार जीवन जीने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन एक सांसद के रूप में संविधान के प्रति हमारा नैतिक और कानूनी कर्तव्य है. तो एक महिला के रूप में मेरा आपसे निवेदन यह होगा कि आप लैंगिकता (जेंडर) को भ्रष्टाचार के लिए ढाल के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि ऐसा करके फिर आप उन महिलाओं के प्रति बहुत बड़ा अन्याय करते हैं जिन्होंने समानता के लिए लड़ाई लड़ी है'
ईरानी ने कहा, ‘मामला आचार समिति के समक्ष है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना मेरे लिए अनुचित होगा. लेकिन मैं कहूंगी कि भ्रष्टाचार और जीवनशैली के बीच अंतर करना होगा.’
ये भी पढ़ें: गंभीर आरोपों से घिरीं महुआ मोइत्रा से ममता बनर्जी की दूरी की वजहें दिलचस्प हैं...

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












