
'भौकाल और भय सिर्फ कानून का चलेगा..', UP पुलिस पर 'बच्चन पांडे' का फीवर, Akshay Kumar ने की तारीफ
AajTak
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है, फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब यूपी पुलिस को भी बच्चन पांडे का ट्रेलर काफी पसंद आ गया है, तभी तो उन्होंने फिल्म के ट्रेलर से इंस्पायर होकर रियल लाइफ क्रिमिनल्स पर एक वीडियो शेयर किया है. अगर नहीं देखा तो यहां देख लीजिए...
'एक्शन किंग' से 'खूंखार गैंगस्टर' बने अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' फिल्म का फीवर अब उत्तर प्रदेश की पुलिस पर भी चढ़ गया है. यूपी पुलिस ने अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे के ट्रेलर के डायलॉग्स का इस्तेमाल करते हुए फिल्मी अंदाज में रियल लाइफ क्रिमिनल्स पर बेस्ड एक वीडियो शेयर किया है. रील लाइफ से इंस्पायर होकर यूपी पुलिस ने जिस शानदार और फिल्मी अंदाज में रियल लाइफ अपराधियों और घटनाओं को पेश किया है, अक्षय कुमार ने उसकी तारीफ की है. भाई हो या गॉडफादर, भौकाल और भय सिर्फ़ क़ानून का चलेगा!#ArmslengthFromCrime pic.twitter.com/EUyfY1huIC क्या बात👏🏻 👏🏻👏🏻 ये तो सच है कि क़ानून आगे, बाक़ी सब पीछे! Hats off to your creativity @UPPolice. Hope you like and watch our creativity on the big screen👍🏻 #BachchhanPaandey https://t.co/EivaFfw9nF

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












