
भोजपुरी सिंगर, पूर्व IPS, डॉक्टर, ट्रांसजेंडर... PK की जन सुराज से कौन-कौन उम्मीदवार
AajTak
जनसुराज द्वारा जारी लिस्ट में 51 उम्मीदवारों में से 11 उम्मीदवार पिछड़ा वर्ग (OBC) से हैं. 17 उम्मीदवार अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से हैं. 9 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदायों से हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने उम्मीदवारों का चयन बिना किसी जाति, धर्म, पैसे या परिवार के दबाव के किया है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को अपने पहले 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में विभिन्न पेशों, समाजिक पृष्ठभूमियों और समुदायों के प्रतिनिधियों को शामिल कर पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया कि वह सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को राजनीतिक भागीदारी का अवसर देना चाहती है.
हालांकि, पार्टी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि इसके संस्थापक प्रशांत किशोर स्वयं चुनाव में हिस्सा लेंगे या नहीं.
जनसुराज द्वारा जारी लिस्ट में 51 उम्मीदवारों में से 11 उम्मीदवार पिछड़ा वर्ग (OBC) से हैं. 17 उम्मीदवार अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से हैं. 9 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदायों से हैं. शेष उम्मीदवार सामान्य वर्ग के हैं. पार्टी ने यह सुनिश्चित किया कि उम्मीदवार साफ-सुथरी छवि के हों.
हर वर्ग को ध्यान में रखकर लिस्ट तैयार की: PK
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








