
'भूल गए वह खुद बेल पर हैं...', राहुल गांधी के जेल भेजने वाले बयान पर असम CM हिमंता का पलटवार
AajTak
बीजेपी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'महाराष्ट्र का चुनाव BJP और चुनाव आयोग ने चोरी किया है. वही काम अब बिहार में भी करने की कोशिश की जा रही है. ये लोग अब बिहार में नई वोटर लिस्ट तैयार करने का काम कर रहे हैं. उस वोटर लिस्ट से लाखों लोगों को हटाया जा रहा है. इसमें गरीब, मजदूर, किसान हैं और कांग्रेस-RJD के वोटर शामिल हैं.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जेल भेजने वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है. हिमंता ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ इतना कहने के लिए असम आए हैं, लेकिन वह भूल गए कि देशभर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में खुद जमानत पर हैं. एक अन्य बयान में हिमंता ने कहा कि वह चुनाव हार चुके हैं, मैं क्यों अपना वक्त उनपर बर्बाद करूं. सरमा ने कहा कि अब उनकी कोई अहमियत नहीं है.
क्या था राहुल गांधी का बयान?
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के चायगांव में एक बैठक के दौरान हिमंता पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैं आज बोल रहा हूं कि कुछ ही समय में मीडिया वाले आपके मुख्यमंत्री को जेल जाता हुआ दिखाएंगे और उन्हें नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे. ये काम कांग्रेस पार्टी नहीं करेगी. ये काम असम के युवा, किसान, मजदूर और हर वर्ग के लोग करके दिखाएंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि ये व्यक्ति भ्रष्ट है.'
ये भी पढ़ें: 'राहुल गांधी एक अनगाइडेड मिसाइल', झारखंड में बोले सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
राहुल गांधी ने कहा, 'ये व्यक्ति 24 घंटे असम की जमीन चोरी करता है, कहीं सोलर पार्क के नाम पर, कहीं रिसॉर्ट के बहाने और ये बात असम का बच्चा-बच्चा जानता है. आज जो असम में हो रहा है, वही पूरे देश में हो रहा है. यहां के मुख्यमंत्री खुद को राजा समझते हैं.'
'पूरे देश में विचारधारा की लड़ाई'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










