
भूत-प्रेत भगाने के लिए दिए 65 हजार रुपये, सपने में आने लगा तांत्रिक तो हुआ हत्या का खुलासा
AajTak
Chhattisgarh News: गरियाबंद जिले में एक तांत्रिक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. जबकि इनका अन्य साथी मौके से फरार है. पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. पुलिस ने बताया कि तांत्रिक की हत्या 65 हजार रुपये के लेन- देन को लेकर हुई थी.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक तांत्रिक की हत्या के आरोप में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. जबकि एक आरोपी जयसिंह फरार चल रहा है. पुलिस का कहना है कि उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि तांत्रिक की हत्या 65 हजार रुपये के लेन देन को लेकर हुई थी.
तांत्रिक की हत्या 2 जनवरी को की गई थी और 6 जनवरी को उसका शव बरामद हुआ. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को तेतेलपारा गांव के पास पवित्र दौरा के खलिहान में पैरे के नीचे छुपा दिया था और मौके से फरार हो गए थे.
ऐसे हुआ हत्या का खुलासा:
पुलिस ने बताया कि इस हत्या में शामिल दाखिल मांझी नाम शख्स के सपने में तांत्रिक आने लगा. जिसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा. 6 जनवरी की रात को दाखिल उसी खलिहान के पास पहुंचा. जहां उन्होंने तांत्रिक के शव को छुपाया था. उसी दौरान कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी और वो भी वहां पहुंच गए. दाखिल ने लोगों को गुमराह करते हुए बताया कि वो यहां से गुजर रहा था तो उसने देखा कि खलिहान के नीचे एक शव पड़ा है. लेकिन मौके पर मौजूद लोगों को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने दाखिल को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई. तो उसने सारा राज उगल दिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सुंदर यादव, चरण सिंह यादव, पतिराम और गिरफ्तार किया. जबकि इनका अन्य साथी जयसिंह अब भी अभी फरार है.
हत्या की ये है असली वजह:

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







