
भूटान में बड़े तख्तापलट की साजिश, हिरासत में लिए गए SC के जज और सैन्य अधिकारी
AajTak
भूटान में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज, एक शीर्ष सैन्य अधिकारी और एक जिला अदालत के जज को हिरासत में ले लिया है. इन लोगों पर भूटान के चीफ जस्टिस, आर्मी चीफ और एक शीर्ष कानून अधिकारी को अपदस्थ करने की साजिश रचने का आरोप है.
भूटान में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज, एक शीर्ष सैन्य अधिकारी और एक जिला अदालत के जज को हिरासत में ले लिया है. इन लोगों पर भूटान के चीफ जस्टिस, आर्मी चीफ और एक शीर्ष कानून अधिकारी को अपदस्थ करने की साजिश रचने का आरोप है. अब पूरे मामले की जांच की जा रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ भी जारी है. भूटान के सरकारी सरकारी अखबार, कुएंसेल के अनुसार, भूटान पुलिस ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश कुएनले तर्शिंग और पेमात्शेलज़ द्गॉन्गग प्रशासनिक इकाई के ड्रंगपोन येशी दोरजी को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई पूर्व रॉयल बॉडी गार्ड कमांडेंट ब्रिगेडियर थिनले तोबगी को हिरासत में लेने के बाद की गई.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










